Chaibasa News: काम दिलाने के बहाने युवक को लापता करने का आरोप
चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी 45 वर्षीय सीमोन केरकेट्टा काम की तलाश में ओडिशा गए थे, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर निवासी 40 वर्षीय शंकर उरद 22 अक्टूबर 2026 को सीमोन केरकेट्टा को काम दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ओडिशा ले गया था। दोनों ओडिशा के मुतूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेनका नाला स्थित रुंगटा स्टील प्लांट पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद सीमोन ने फोन पर अपने परिवार वालों से संपर्क कर प्लांट पहुंचने की जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि रात में शंकर उरद उन्हें स्टील प्लांट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद से सीमोन केरकेट्टा का कोई अता-पता नहीं है। परिवार वालों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.