चाईबासा, सितम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उनके निधन से राज्य की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- प्रार्थना सभा में मंत्री सुदिव्य को दी गई श्रद्धांजलि कहा कि राज्य को उनके अनुभव और सक्रियता की आवश्यकता थी, ऐसे...