Chaibasa News: कांग्रेस ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को गुरुवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश के युवाओं में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान, राधा मोहन बनर्जी, लियोनर्ड बोदरा, सुरसेन तोपनो, कलीम अख्तर, सुशील दास, जगन्नाथ पान, सुखलाल तुबीद, विनोद खंडाईत , समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.