चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अगोमचा बिमोल अकोईजम पर जेएनयू की छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने किया।प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर दो स्तरों में बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान शहीद पार्क के पास भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। यह भी पढ़ें- JNU के बर्खास्त प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, यौन उत्पीड़न के आरोप में गई नौकरी इसके बाद कार्यकर्ता...