Chaibasa News: कांग्रेस आज मनाएगी 'काला दिवस', पीएम का फूंकेगी पुतला
चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शनिवार को चाईबासा में 'काला दिवस' मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अपराह्न 4 बजे शहीद पार्क चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसकी जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने दी। 'काला दिवस' के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की जाएगी। यह भी पढ़ें- Godda News: 10 अक्तूबर को गोड्डा में कांग्रेस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.