Chaibasa News: कस्तूरबा विद्यालय झींकपानी ने जीता प्रथम पुरस्कार
चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: चाईबासा। चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, में रविवार को आयुष मेगा कैंप के अंतर्गत आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं योग मित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों के बीच योग के प्रति जागरूकता, रुचि और नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा देना था। आयुष स्वास्थ्य शिविर में कुल 340 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जरूरत के अनुसार आयुष पद्धति के अंतर्गत निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण कर स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और औषधि वितरण कार्यक्रम के दौरान आयुष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.