Chaibasa News: कल्याण नगर में पागल कुत्ते का आतंक, पांच लोगों को काटा
चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा के कल्याण नगर में एक काले रंग के आक्रामक कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अब तक पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते के हमले में घायल सभी पांच लोगों को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के हमले में घायल लोगों में धनुर्जय दास, भोलू, पवन, कार्तिक दास एवं निखिल शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज गुवा सेल अस्पताल में चल रहा है। लगातार कुत्ते के हमले की घटनाओं से कल्याण नगर के लोगों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कुत्ते को पकड़ा नहीं गया तो वह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को जल्द पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में घूम रहे अन्य आवारा और आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.