Chaibasa News: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: चाईबासा, गुवा, हिटी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर चाईबासा में नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रभाकर तिवारी एवं उनके पुत्र शुभम तिवारी द्वारा अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित कर नौ दिनों तक अखंड ज्योत प्रज्वलित रखने का शुभारंभ किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर में सिद्धेश्वरी माता का अद्भुत एवं दिव्य शृंगार किया गया। माता को नवीन वस्त्र अर्पित किए गए तथा पारंपरिक सोलह शृंगार से सुशोभित किया गया। माता का मनमोहक एवं अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने माता के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक शीश न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.