Chaibasa News: करमपदा में ग्राम समिति की बैठक
चाईबासा, अक्टूबर 25 -- Chaibasa News: गुवा संवाददाता। अपराध नियंत्रण और ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को किरीबुरू थाना पुलिस की ओर से करमपदा गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में भनगांव, नवागांव और करमपदा के ग्रामीणों, मुंडा, मानकी एवं अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, अवैध अफीम की खेती, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा अफवाहों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों से अपराधमुक्त और सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.