Chaibasa News: एसी-डीसी बिलों का शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करें : डीसी
चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सरकारी व्यय का समयबद्ध समायोजन वित्तीय प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष लंबित एसी-डीसी बिलों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जा सके। उपायुक्त ने शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में एसी-डीसी बिलों के समायोजन से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में विभागवार लंबित एसी-डीसी बिलों के समायोजन की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जिला जनगणना हस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.