Chaibasa News: एसीसी कंपनी को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन
चाईबासा, अगस्त 11 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। झींकपानी स्थित अदाणी एसीसी कंपनी को स्थायी रूप से बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की गई। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि एसीसी सीमेंट कंपनी को खोलने के संबंध में कई बार वार्ता की गई है, लेकिन सकारात्मक परिणाम अबतक नहीं निकाल पाया है। इस कारण कंपनी में कार्यरत श्रमिक व कारोबारी आर्थिक संकट झेल रहे हैं। बेरोजगारी और पलायन की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में सीएम से इस मामले के निदान के लिए पहल करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.