चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। लायंस क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से शुक्रवार को संजीव नेत्रालय की टीम के सहयोग से एसटी आवासीय विद्यालय, चाईबासा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की आंखों की जांच की गई। संजीव नेत्रालय की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद जरूरत के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही, जिन विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवश्यकता थी, उन्हें दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराने के संबंध में सलाह दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार राउत को शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: रोटरी क्लब के शिविर में 321 बच्चों की दांत व नेत्र जांच लायंस क्लब के सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन के स...