चाईबासा, नवम्बर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब तक 99 प्रतिशत मतदाताओं के नोटिस संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जिले में लगभग 12,000 मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाना अभी शेष है। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने दी। उपायुक्त एसआईआर कार्यों की प्रगति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की। उन्होंने जानकारी दी कि एसआईआर के तहत नोटिस चरण अब समापन की ओर है। इस कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने सभी को बधाई दी।उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 12,000 मतदाताओं का नाम अंतिम मतदात...