चाईबासा, जुलाई 10 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिले में अबतकलगभग 81 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बूथ लेवल पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या ह...