Chaibasa News: एसआईआर : नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर
चाईबासा, अक्टूबर 29 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश दिया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त सभी प्रपत्रों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। नए मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित प्रपत्र-6 की प्रविष्टियों एवं उनके डिजिटाइजेशन के कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। नोटिस निष्पादन से संबंधित मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संचालित निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.