चाईबासा, नवम्बर 11 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं संशोधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की सुपर चेकिंग की गई। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं आवेदकों के आवास पर पहुंचे तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत प्राप्त प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के आलोक में आवेदन में दर्ज विवरणों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर आवेदन में अंकित नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरणों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित प्रविष्टियों की पु...