Chaibasa News: एकतरफा मुकाबले में एनसीसी जामदा ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब को हराया
चाईबासा, अक्टूबर 12 -- Chaibasa News: चाईबासा। प्रवीण कुमार साहनी की शानदार बल्लेबाजी और आयुष आर्या की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नेशनल क्रिकेट क्लब, बड़ाजामदा ने चक्रधरपुर की लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब को एक आसान मुकाबले में 94 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए तीसरे मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 262 रन ठोक डाले। पारी की शुरुआत करने आए प्रवीण कुमार साहनी ने नौ चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 72 रन तथा दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.