चाईबासा, नवम्बर 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संस्थान के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ट्रेनिंग स्कूल के क्लासरूम, प्रयोगशाला सहित संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News...