Chaibasa News: उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं
चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्त, मंईयां सम्मान योजना के लाभ से संबंधित विषय, सेवा पुस्तिका में आवश्यक संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं,
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.