चाईबासा, अक्टूबर 6 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का बारीकी से जायजा लिया।उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निर्देश और प्रोटोकॉल साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण के ल...