Chaibasa News: आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र भोई सेवानिवृत्त
चाईबासा, नवम्बर 2 -- Chaibasa News: मनोहरपुर। आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र भोई 36 वर्ष, 8 माह और 16 दिन की सेवा के बाद 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। मनोहरपुर आरपीएफ बैरक में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता आरपीएफ प्रभारी रविंद्र कुमार पाण्डेय ने की। सभी ने उन्हें पुष्पमाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ व सुखी भविष्य की कामना की। भोई ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नए कर्मियों को निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में एसआई इंद्रजीत कुमार सहित कई पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। सभी ने उनके लंबे सफर को प्रेरणास्त्रोत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.