Chaibasa News: आयुष विभाग के शिविर में 181 लोगों की हुई जांच
चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में कुल 181 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर के दौरान बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, गैस्ट्रिक समस्या, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित कई सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और उनके अनुरूप दवाइयां उपलब्ध कराईं।आयुष विभाग की टीम ने तांतनगर प्रखंड के गितीलादेर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.