चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। आमला टोला सार्वजनिक काली पूजा समिति की बैठक विजयादशमी के अवसर पर अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले 54वें काली पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई समिति में सुनील प्रसाद साव को अध्यक्ष और त्रिशानु राय को सचिव बनाया गया। दीपक कुमार खिरवाल कोषाध्यक्ष तथा दीपक शर्मा और मानस घोष प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किए गए। मिथिलेश कुमार ठाकुर मुख्य संरक्षक बनाए गए।बैठक में मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि काली पूजा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: अमला टोला सार्वजनीन काली...