चाईबासा, नवम्बर 28 -- Chaibasa News: मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पिछले आठ माह से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण शिक्षकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अब शिक्षकों ने आगामी 1 दिसंबर से प्रखंड के सभी 94 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रखंड उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रमंडल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सपन साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की के माध्यम से उपायुक्त को पत्र भेजकर 30 नवंबर तक बकाया राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pakur News: मध्याह्न भोजन योजना में हो रही असुविधा को लेकर शिक्षकों ने बीइईओ को दिया आवेदन आठ माह से अपने स्तर पर चला रहे भोज...