चाईबासा, जुलाई 15 -- Chaibasa News: चाईबासा। जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के नौ स्कूलों के 557 छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया साइकिल का वितरण किया जाएगा ।इस वितरण में विभिन्न स्कूलों के 257 छात्राएं व 270 छात्रों के बीच के उन्नति का पहिया साइकिल का वितरण होगा। यह जानकारी क्षेत्र शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि की वितरण का यह कार्य एमएस गर्ल्स हाई स्कूल जगन्नाथपुर परिसर में होगा इस वितरण में बीएस करंजिया के 40 बच्चे, बीएस पूरनिया के 18, बीएस बीनसाइ के 36, गवर्नमेंट रस्सेल प्लस टू स्कूल जगन्नाथपुर के 136 छात्र छात्राएं, गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल गुमरिया के 61,एम एस गोबरगांव के 43, एम एस कसीरा के 32,एम एस योगी नंदा के 41 एमएस खूंटीपाड़ा के 38 तथा एमएस गर्ल्स जगन्नाथपुर के 57 छात्र-छात्राओं के बीच साइक...