Chaibasa News: आज होगा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
चाईबासा, सितम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा विद्या भारती योजना के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य-दीदी के साथ समाज के लोग भी इस कार्य क्रम में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर 10,000 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं समाज के लोगों के सहभागिता की योजना है। कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए चाईबासा के विद्यालय सहित कुल 14 स्थानों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। इनमें संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल, डीपीएस स्कूल, स्कॉट स्कूल, एसपीजी मिशन बालक एवं बालिका मध्य तथा उच्च विद्यालय, संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुंगटा 2 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.