चाईबासा, अक्टूबर 1 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने सिविल सर्जन एवं अस्पताल उपाधीक्षक की मौजूदगी में मंगलवार की रात्रि में सदर अस्पताल चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का जायजा लिया तथा वहां इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं किसी प्रकार की कठिनाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक जांच, दवा ...