Chaibasa News: असहाय परिवार की मदद को आगे आए मुखिया व समाजसेवी, कराया अंतिम संस्कार
चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा बाजार में बोझा ढोकर जीविकोपार्जन करने वाले एक मजदूर की पत्नी की सोमवार देर शाम गुवा सेल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ था। सूचना मिलने पर पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था कराई। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में असहाय परिवार की मदद कर मुखिया और समाजसेवी युवकों ने मानवता का परिचय दिया है। इस मौके पर दीनबंधु भंज, सोनू महापात्र, सोनाराम बालमुचू, राहुल पान, करण लोहार, करण होरों, राजेश दास, भारत पान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.