चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई टीम में अशोक विजयवर्गीय को अध्यक्ष, गिरधारी पारिख एवं सुशील सिंघानिया को उपाध्यक्ष, निरंजन अग्रवाल को सचिव, वीणा अग्रवाल और स्वीटी दोदराजका को सह सचिव, रामस्वरूप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा श्याम गोयनका को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। पदेन सदस्य के रूप में रमेश खिरवाल और रूपेश अग्रवाल को शामिल किया गया।सम्मेलन ने नंदलाल रुंगटा, बनवारीलाल नेवटिया और राजकुमार साह को संरक्षक तथा मुकुंद रुंगटा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रमोद नेवटिया, राजकुमार मूंदड़ा और अनिल मुरारका को सलाहकार नियुक्त किया। मंडल एवं चुनाव समिति ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त अध...