Chaibasa News: अवैध रूप से खेती करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज
चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। रोरो वन परिसर के प्रभारी वन पाल मनीष सोय ने टोटो के टेंसरा गांव निवासी नन्दी केराइ के खिलाफ वन क्षेत्र के वन भूमि में अवैध रूप से खेती कार्य करने का मामला दर्ज कराया है। 27 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 27 अगस्त को गश्ती पर थे। जब टोंटो के टेंसरा गांव पहुंचे तो एक महिला को देखा गया कि वन भूमि में अवैध रूप से खेती का कार्य रही है। गश्ती वाहन को देखते ही कुदाल लेकर जंगल की ओर भाग गई। पूछताछ करने पर पता चला कि नंदनी केराइ नामक महिला वन भूमि में अवैध रूप से खेती कर रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.