Chaibasa News: अवकाश में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों ने मांगी क्षतिपूर्ति
चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: मझगांव। जनगणना 2027 के दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश और रविवार के दिन भी ड्यूटी करने वाले पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों ने क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग को लेकर मझगांव बीडीओ विजय रंजन तिर्की को ज्ञापन सौंपे। आवेदन में कहा गया है कि विभाग के निर्देशानुसार उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश और रविवार के दिनों में भी जनगणना संबंधी कार्य करने पड़े थे। जनगणना में लगे शिक्षको ने मांग की है कि उनके द्वारा अतिरिक्त समय में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य प्रखंडों में भी जनगणना कार्य के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जा चुका है, ऐसे में मझगांव के कर्मियों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। बीडीओ विजय रंजन तिर्की ने कहा कि इस मामले को जिला उपायुक्त को अवगत कराया जाऐगा। ज्ञापन सौपने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.