Chaibasa News: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
चाईबासा, नवम्बर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा। तीन अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में खरसावां थाना अंतर्गत तेलीसाई निवासी 20 वर्षीय सोमनाथ हेंब्रम, खरसावां के बुढीतोपा गांव निवासी 22 वर्षीय गोविन्द प्रधान और टोटों थाना अंतर्गत पेरतोल गांव निवासी 60 वर्षीय मुकुंद गोप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सोमनाथ हेंब्रम शनिवार शाम को तांतनगर की ओर से बाइक से चाईबासा आ रहा था। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत पामपडा गांव के पास एक बाइक से टकरा जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह से मुकुंद गोप और सूरज गोप एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा से अपना गांव लौट रहे थे। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुराना चाइबासा के पास विपरित दिशा से आ रही एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.