चाईबासा, नवम्बर 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के लिए दशकों तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना एवं आमरण अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बीच नाली के ऊपर बैठकर आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी धनपति सरदार की हालत और पांच दिनों से सरकार की चुप्पी ने आंदोलनकारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर अब तक जिला प्रशासन, सरकार या किसी जनप्रतिनिधि की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनपति सरदार ने कहा कि जिस झारखंड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी जवानी और जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संघर्ष में गुजार दिए, आज उसी राज्य में अपने अधिकार और सम्मान के लिए उन्हें नाली के ऊपर बैठकर आमरण अनशन करना पड़ रहा ह...