चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण पहल की है। जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने अनुकंपा समिति द्वारा नियुक्ति के लिए अनुमोदित आठ अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान समाहरणालय संवर्ग के तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, तीन अभ्यर्थियों को समाज कल्याण विभाग, एक अभ्यर्थी को वन विभाग तथा एक अभ्यर्थी को जिला पुलिस बल में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से संवाद कर अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी साझा की। जिला प्रशासन के अनुसार, अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों तथा उग्रवादी हिंस...