Chaibasa News: अग्नि से आपात स्थिति में निपटने के बताए गए उपाय
चाईबासा, सितम्बर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चाईबासा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी, आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपाय तथा आग पर नियंत्रण पाने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। संबंधित कर्मियों द्वारा अग्निशमन उपकरणों के संचालन की प्रक्रिया समझाई गई तथा आपात स्थिति में बिना घबराए निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।मॉक यह भी पढ़ें- Ja...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.