चाईबासा, नवम्बर 19 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को गुवा स्थित योग मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा कार्यक्रम सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार की अध्यक्षता में पुजारी नागेंद्र पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि और अक्षय सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना,हजारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी का प्रसाद यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अक्षय...