चाईबासा, जुलाई 13 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। आगामी 9 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इलियास चाम्पिया ने की, जिसमें आयोजन को सफल बनाने तथा सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज को उनके मौलिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार गारंटी तथा पलायन जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बैनर, फ्लेक्स और अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, ...