नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- सितंबर 2026 में शंघाई में वैश्विक कौशल समुदाय के एकत्रित होने की तैयारी के साथ ही, ओडिशा स्थित सी.वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी (CGU) के आठ प्रतिभागी भी वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं जो की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता का 48वां संस्करण है। अक्सर "कौशलों का ओलंपिक" कही जाने वाली यह वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता, कौशल प्रतिभाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। यह आयोजन युवा पेशेवरों को तकनीकी और कौशल-आधारित व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी दक्षता प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। 22 से 27 सितंबर 2026 तक शंघाई के नेशनल एक्सहिबिशन और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले शंघाई संस्करण में 73 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,400 प्रतिभागियों ...