CGL पेपर धांधली केस में CID को बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 25 -- जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े धांधली के मामले में सीआईडी झारखंड को एक बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी की एसआईटी ने अप्राथमिकी अभियुक्त मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मनु एक दर्जन से अधिक सफल अभ्यर्थियों को कोलकाता ले गया था। मनु का नाम राजन की गिरफ्तारी के बाद निकल कर सामने आया था। मनु ने रांची में रहकर ही पॉलिटेक्निक में पढ़ाई की थी। सीआईडी ने न्यायिक अभिरक्षा में बंद दो अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मनु कुमार सिंह (पिता- अशोक कुमार सिंह) के रूप में हुई है, जो ग्राम देवरिया, थाना अवतार नगर, जिला सारण (बिहार) का रहने वाला है। आरोप है कि मनु कुमार सिंह ने सीजीएल परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया, जिसके दम पर कई अभ्यर्थी परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.