CGBSE : पेपर लीक के बाद फिर हुई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी की परीक्षा, जीपीएस व वन-टाइम लॉक सिस्टम से निगरानी
नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आज पुनः आयोजित की गई। पूर्व में प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडल की ओर से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा सामग्री को जीपीएस युक्त सुरक्षित कंटेनरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों की निगरानी में समन्वय केंद्रों पर वीडियो कॉल के जरिए लॉक खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं स्ट्रॉन्ग रूम को भी विशेष सुरक्षा के साथ सील किया गया। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया। निर्धारित समय के अनुसार परीक्षार्थियों को पहले उत्तर पुस्तिकाएं वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.