नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- छत्तीसगढ के बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा अनुमोदित चयन एवं प्रतीक्षा सूची के अनुसार सातों जिलों में कुल 1,592 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के आधार पर शुरू किया गया था। इस बार बस्तर रेंज में दो भर्ती समितियां गठित की गई थीं। प्रथम समिति जगदलपुर में सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा की अध्यक्षता में बनाई गई थी। वहीं दूसरी समिति कोंडागांव में नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चन्द्रा की अध्यक्षता में गठित की गई। भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.