नई दिल्ली, मार्च 30 -- राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव की स्थिति को लेकर सवाल उठाया। दोपहर के भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सिंघवी ने उपसभापति हरिवंश से पूछा कि विपक्षी दलों द्वारा सीईसी को हटाने के लिए सौंपे गए प्रस्ताव पर सभापति की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस दौरान सिंघवी ने सदन को बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने का नोटिस 12 मार्च को दिया गया था, यानी अब 19 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सभापति ने सदन को यह नहीं बताया है कि प्रस्ताव स्वीकार किया गया है या नहीं, या यह अभी विचाराधीन है। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.