CEC के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, दिल्ली में किया जोरदार प्रदर्शन; कहा- छात्रों की आवाज दबने नहीं देंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली में NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कनॉट प्लेस पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर विरोध कर रहे कांग्रेस के इस छात्र संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी मांगा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए NSUI ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI के साथियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.