नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- शरीर में कहीं भी हल्का दर्द होने पर या बुखार महसूस होने पर कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर ले लेते हैं। इतना ही नहीं, सर्दी जुकाम या जैसे छोटे-मोटे इन्फेक्शन के लिए एंटी बायोटिक का मनमाना इस्तेमाल भी कॉमन है। हालांकि अब इसी तरह की दवाओं के गलत या लंबे समय तक इस्तेमाल को ले कर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSO) ने हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स, फार्मेसियों, रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और अस्पतालों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) यानी कई तरह की पेन किलर्स और एंटी बायोटिक के अनियंत्रित और बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को उजागर किया गया है।बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकनी चाहिए ये दवाइयां सर्कुलर के मुताबिक दवाओं के ...