CCTV में 4 बार कैश चुराते दिखा आरोपी, बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी केस में नया खुलासा
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी प्रमोद नौटियाल मंदिर में दान की गिनती के दौरान एक नहीं, बल्कि कम से कम चार अलग-अलग मौकों पर नकदी चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। मामले की जांच कर रही चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने यह जानकारी दी।4 बार नकदी चुराता दिखा आरोपी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बद्रीनाथ थाना प्रभारी (SHO) महादेव उनियाल ने बताया- पुलिस ने अब तक 22 जून, 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को हुई दान की गिनती की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इन चारों दिनों की रिकॉर्डिंग में आरोपी प्रमोद नौटियाल कथित तौर पर कई बार नकदी छिपाकर चोरी करता नजर आया।पुराने सीसीटीवी फुटेज हो चुके डिलीट पुलिस के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.