CCTV कैमरे, टेंट और चेंजिंग रूम... दिल्ली में छठ घाटों पर क्या इंतजाम?
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 1,400 से अधिक घाटों का इंतजाम कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, चेंजिंग रूम, शौचालय, ढके हुए तंबू, रोशनी और दमकल गाड़ियों का इंतजाम रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 नवंबर तक बुनियादी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं।छठ पर रहेगी छुट्टी बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.