CCSU के दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी, नाम पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
नई दिल्ली, जून 27 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित चौ. चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह के लिए 98 पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित मेरिट जारी हो गई है। विवि ने प्रत्येक विषय में तीन से चार मेधावियों के नाम जारी किए हैं। यदि किसी छात्र को इन नामों पर आपत्ति है तो वह विवि में दर्ज करा सकता है। आपत्ति नहीं होने पर विवि टॉप-3 छात्र-छात्राओं की इस सूची से सर्वाधिक अंक वाले विद्यार्थी को टॉपर घोषित कर अंतिम प्रतिभा सूची जारी कर देगा। विवि कैंपस एवं कॉलेजों में जारी एक जैसे पाठ्यक्रमों की संयुक्त मेरिट के नियम से इस बार मेडल की संख्या सीमित रहने की उम्मीद है।दीक्षांत की तैयारी तेज, अंतिम सूची जल्द विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज हो गई हैं। विवि जुलाई के पहले हफ्ते तक सभी विषयों की अंतिम सूची जारी कर देगा। इसी क्रम में विवि ने दीक्षांत के लिए ड्रेस कोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.