नई दिल्ली, जून 18 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में तीन वर्ष के डिग्री कोर्स में आखिरी वर्ष में पेड अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। पहले दो साल कक्षा में थ्येारी और अंतिम वर्ष में अप्रेंटिसशिप की सुविधा वाले इन कोर्स को चौ. चरण सिंह विवि ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इनमें बाजार की जरुरत और सबसे ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल होंगे। अंतिम वर्ष में छात्रों को सात से नौ हजार रुपये महीने की अनिवार्य अप्रेंटिसशिप मिलेगी। कैंपस एवं कॉलेज इसके लिए संबंधित क्षेत्रों से एमओयू साइन करते हुए विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप उपलब्ध कराएंगे। हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में सत्र 2026-27 से इन पाठ्यक्रमों को संचालित करने की अनुमति दी गई है। शासन ने विवि को अप्रेंटिसशिप एम्बेडिड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) पाठ्यक्रम शु...