वरीय संवाददाता, मार्च 3 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार से 12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन भागलपुर के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में शुरू हो गया। 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से हो रही है। लेकिन अगली बार से 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का भी ऑनलाइन मूल्यांकन संभव होने की संभावना जताई जा रही है। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा के साथ-साथ कॉपी जांच सोमवार से शुरू हो गई है। पहले चरण में गणित का मूल्यांकन शुरू हुआ है। बीते वर्ष की तरह 10वीं कक्षा की कॉपी का मूल्यांकन मैनुअल विधि से हो रही है। - पन्नों को स्क...