CBSE Re-evaluation 2026: आज से शुरू हो रहा है पोर्टल, वेबसाइट का क्या है ताजा अपडेट
नई दिल्ली, जून 1 -- अगर आप भी अपनी CBSE बोर्ड (2026) की कॉपी दोबारा चेक करवाना चाहते हैं या मार्क्स से असंतुष्ट हैं, तो आज 1 जून का दिन आपके लिए बेहद अहम है। छात्रों के भारी विरोध और वेबसाइट पर आ रही तकनीकी दिक्कतों के बाद, बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल को आज से पूरी तरह एक्टिव करने का फैसला लिया है। फिलहाल साइट में मेंटेनेन्स का काम चल रहा है, यह जल्द ही बहाल की जाएगी। गौरतलब है कि पहले यह पोर्टल 29 मई को खुलने वाला था, लेकिन ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आई दिक्कतों और छात्रों की शिकायतों के बाद CBSE ने इसे टाल दिया था। बोर्ड का कहना है कि उन्होंने IIT मद्रास और IIT कानपुर के एक्सपर्ट्स की मदद ली है ताकि अब पोर्टल में कोई ग्लिच न आए। आज 1 जून से आप वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। सीबीएसई की वेबसाइट के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.